20 Apr 2024, 07:37:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

VIDEO: US राजदूत ने पूछा- 15 अगस्त पर कौन सी साड़ी पहनूं, मिला ये जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2017 11:40AM | Updated Date: Aug 5 2017 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत में प्रभारी अमेरिकी राजदूत मैरीके लॉस कार्लसन भारत के स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर साड़ी पहनना चाहती हैं। लेकिन वो एक मुश्किल में फंस गई हैं। अपनी इसी ख़्वाहिश और मुश्किल के बारे उन्होंने एक वीडियो बनाकर ट्विटर पर डाला है। उन्होंने लोगों से इस मामले में मदद भी मांगी है। 

क्या है मुश्किल?
वीडियो में कार्लसन अपनी ख्वाहिश के बारे में बताती हैं। उसके साथ ही वो बताती हैं कि उन्हें साड़ी का चुनाव करने में काफी मुश्किल हो रही है। वो समझ नहीं पा रहीं कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कौन सी साड़ी पहनें। वीडियो में वो चार अलग-अलग तरह की साड़ी में दिखाई दे रही हैं। वो लोगों से साड़ी के चुनाव में मदद मांग रही है कैसे की जा सकती है मदद?
 
हर भारतीय के लिए ये गर्व की बात है कि भारत में प्रभारी अमेरिकी राजदूत कार्लसन भारतीय पारंपरिक लिबास साड़ी पहनने के लिए इतनी उत्सुक हैं। ऐसे में उनकी मदद ट्विटर पर मौजूद कोई भी शख्स कर सकता है। इसके लिए कार्लसन के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर जाएं और वहां पोस्ट की गई तस्वीर में से अपनी पसंदीदा साड़ी चुनकर कमेंट कीजिए। अपने इस वोट से आप राजदूत कार्लसन के लिए साड़ी चुनने में मदद कर सकते हैं। 
 
लोगों ने भी दिए सुझाव
मैरीको के इस ट्वीट पर भारतीयों ने अपनी राय रखी है। अमेरिकी राजदूत के इस ट्वीट पर हिंदुस्तनियों ने दिल खोल कर उनकी मदद की। लोगों ने साड़ियों को लेकर अपनी-अपनी राय रखी। कुछ यूजर्स ने कहा कि आप पर जमदानी अच्छी लगेगी तो कुछ यूजर्स ने लिखा कि आप कोई सी भी पहने बहुत सुंदर लगोगी। सबसे ज्यादा लोगों ने उन्हें कांजीवरम साड़ी पहनने की सलाह दी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »