19 Apr 2024, 07:47:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक पंचायत का आदेश - परिवार के सामने करो लड़की से रेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2017 10:02AM | Updated Date: Jul 27 2017 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। पाक के पंजाब प्रांत में एक गांव में पंचायत के आदेश पर एक व्यक्ति ने 16 वर्षीय किशोरी से उसके ही परिवार के सामने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को कहा कि लड़की के भाई पर आरोपी व्यक्ति की बहन से दुष्कर्म का आरोप है, जिसकी सजा के तौर पर पंचायत ने यह फरमान सुनाया था।

20 लोग गिरफ्तार
मुल्तान मंडल के पुलिस प्रमुख अहसान यूनिस ने कहा कि प्रांत के मुजफ्फराबाद के राजपुर गांव में 18 जुलाई को हुई इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने 20 लोगों  को गिरफ्तार किया है। यूनिस ने पीटीआई को बताया, हमने राजपुर गांव में किशोरी के दुष्कर्म का आदेश देने के मामले में ग्राम प्रधान समेत अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि लड़की के भाई पर मोहल्ले में रहने वाले आरोपी की नाबालिग बहन से 16 जुलाई को दुष्कर्म करने का आरोप था।
 
भाई की सजा बहन को दी
गांव की पंचायत ने लड़की के भाई को पड़ोसी लड़की से दुष्कर्म का दोषी मानते हुए उसकी बहन से भी दुष्कर्म किए जाने का फरमान सुना दिया। किशोरी के परिवार ने इस फैसले का विरोध किया, लेकिन पंचायत  ने अपना फरमान नहीं बदला।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »