19 Apr 2024, 08:45:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कश्मीर अब बन रहा जंग का मैदान, सिर्फ BJP और PDP जिम्मेदार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2017 12:05PM | Updated Date: Jun 18 2017 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में ताजा हालातों को लेकर कांग्रेस ने BJP-PDP सरकार पर करारा हमला बोला है। कश्मीर में जारी हिंसा को लेकर कांग्रेस ने राज्य की गठबंधन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मौजूदा स्थिति में घाटी को जंग का मैदान बना दिया है।

कश्मीर में लगातार हो रही हिंसा को लेकर कांग्रेस के नेता शकील अहमद ने कहा, 'घाटी की हालात को लेकर दो लोग जिम्मेदार हैं। जिसमें एक राज्य के मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और दूसरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।'

इससे पहले विधायकों को संबोधित करते हुए मुफ्ती ने कहा था, 'घाटी में व्याप्त अशांति को न तो बंदूक से ठीक किया जा सकता है और नहीं सेना के जरिये इसे ठीक किया जा सकता है।'

कश्मीर में जारी हिंसा को लेकर कांग्रेस नेता मीम अफजल ने कहा था कि राज्य में फैली अशांति को लेकर सरकार को जल्द ही कोई रास्ता निकलना चाहिए जिससे कि घाटी में शांति बहाल किया जा सके।

बता दें कि महबूबा मुफ्ती का यह बयान तब आया है जब राज्य में पिछले एक हफ्तों के दौरान लगातार जारी आतंकी घटनाओं में जवान मारे जा रहे हैं। हाल ही में जवानों पर आतंकियों ने हमला किया था जिसमें छह जवान शहीद हो गए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »