हैती। उत्तर हैती में एक तेज रफ्तार बस स्थानीय संगीतकारों के समूह में घुस गई जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई। गोनवाइवेस शहर में हुए इस हादसे में 13 लोग जख्मी भी हुए हैं।
हैती के नागरिक सुरक्षा कार्यालय की प्रमुख मारी-आल्ता जियां बाप्तिस्ता ने बताया कि पहले बस ने पैदल चलने वाले दो लोगों को अपनी चपेट में लिया जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा जख्मी हो गया। चालक तेजगति से मौके से भागने की कोशिश कर रहा था।
बस ट्रांसपोर्ट कंपनी ब्लू स्काय लॉजिस्टिक्सि की थी। जो कैप हैतीन से पोर्ट-एयू-प्रिंस आ रही थी.। बस चालक तेज गति से आर रहा था तो उसने स्थानीय संगीतकारों के तीन समूहों में घुसेड़ दिया जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। गोनवाइवेस में राष्ट्रीय पुलिस ने बताया कि शुरूआत में घायलों की संख्या 17 थी। बाद में चार घायलों की अस्पताल में मौत हो गई।
एतरीबोनाइट रीजन के एक सिविल प्रोटेक्शन को-ऑर्डिनेटर फॉस्तिन जोसेफ ने बताया कि घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बस को जलाने की कोशिश की।