29 Mar 2024, 13:14:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इथियोपिया में कचरे का पहाड़ खिसकने से 46 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2017 6:07PM | Updated Date: Mar 13 2017 6:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इथियोपिया। पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा के बाहरी क्षेत्र में कचरे के एक पहाड़ की चपेट में आकर करीब 46 लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कचरे का यह पहाड़ शनिवार रात को खिसक गया था, जिसकी चपेट में आए कई लोग अभी तक लापता हैं। 

एक स्थानीय व्यक्ति का कहना है कि इस हादसे के समय लगभग 140 लोग घटनास्थल पर मौजूद थे। इन कचरों के खिसकने से कई अस्थायी घर भी दब गए हैं।  गौरतलब है कि यह वो जगह है जहां पिछले 5 दशक से भी अधिक समय से अदीस अबाबा का कचरा फेंका जा रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »