20 Apr 2024, 14:38:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत में पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित बनेंगे नए विदेश मंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 4 2017 8:37PM | Updated Date: Feb 4 2017 8:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। भारत में पाकिस्तान के राजदूत अब्दुल बासित को पाकिस्तान सरकार ने सैद्धांतिक रूप से नया विदेश मंत्री नियुक्त करने का फैसला किया है। जियो न्यूज के अनुसार, इसके अलावा ऐजाज अहमद चौधरी को अमेरिका के लिए पाकिस्तान का राजदूत नियुक्त किया गया है।

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नेतृत्व में हुई एक बैठक में यह फैसला किया गया। फिलहाल विदेश विभाग नवाज के पास ही है। बासित की नियुक्ति से संबंधित फैसले की घोषणा अगले सप्ताह होने की संभावना है।
 
बासित फिलहाल भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त हैं और इस पद के प्रमुख दावेदारों में से सबसे शीर्ष पर हैं, उन्हें तीन साल पहले इस पद के लिए चुना गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से नियुक्त नहीं हो पाई। इसके स्थान पर उन्हें भारत का उच्चायुक्त नियुक्त कर दिया गया था। इससे पहले वह जर्मनी में पाकिस्तान के राजदूत थे।
 
सूत्रों के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र के जेनेवा मुख्यालय में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि तहमीना जांजुआ, पाकिस्तान के पूर्व प्रोटोकॉल प्रमुख और फ्रांस के लिए देश के राजदूत गालिब इकबाल, डेनमार्क में देश के राजदूत मसरूर जुनेजो और ब्रिटेन के लिए पाकिस्तान के उच्चायुक्त सैयद इब्ने हसन पद के अन्य प्रमुख दावेदारों में शामिल थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »