28 Mar 2024, 21:45:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, 11 शादी के बाद 12वें दूल्हे की तलाश में थी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2016 7:18PM | Updated Date: Dec 18 2016 7:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नोएडा। शादी करके नया घर बसाना किसी भी लड़की का सपना होता है, लेकिन पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जिसका शादी करना सपना नहीं, बल्कि लूटपाट करने का धंधा है।

केरल और नोएडा पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर केरल की एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला 11 शादियां कर अपने दुल्हों को लूट चुकी है। महिला के साथ उसकी बहन और जीजा को भी गिरफ्तार किया गया है।
 
लॉरेन जॉटिस ने पुलिस को बताया था कि शादी के एक हफ्ते के अंदर ही मेघा 15 लाख रुपये कैश और लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गई थी। लॉरेन की शिकायत के बाद केरल पुलिस लुटेरी दुल्हन की तलाश कर रही थी। केरल पुलिस सर्विलांस के आधार पर इन तक पहुंचने में कामयाब हो गई। केरल पुलिस इन्हें दबोचने में कोई कोताही नहीं बरतना चाहती थी इसलिए पुलिस अधिकारी पिछले एक हफ्ते से नोएडा में डेरा डाले हुए थे।
 
जांच के दौरान केरल पुलिस ने पाया कि जस्टिन ऐसा चौथा शख्स था जिसे मेघा ने अपनी ठगी का शिकार बनाया था। केरल में उसने चार अन्य लोगों से शादी की थी और उन सभी के साथ ठगी की थी। मेघा शादी के कुछ दिन बाद ही अपनी सुसराल से पैसा, गहना और अन्य कीमती सामान लेकर लापता हो जाया करती थी।
 
पुलिस ने बताया कि मेघा अब तक केरल, मुंबई, पुणे, राजस्थान और इंदौर में 11 शादियां कर चुकी है। मेघा अक्सर तलाकशुदा और दिव्यांग लोगों को अपना निशाना बनाती थी और शादी के कुछ दिन बाद वह अपने पति और परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ मिला हुआ खाना देती थी और फिर नकदी और आभूषण के साथ चंपत हो जाती थी।
 
नोएडा पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि केरल पुलिस ने उनसे संपर्क किया था। उनसे मिली जानकारी के आधार पर उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के जरिए यहां के सेक्टर-120 में आम्रपाली जोडियाक सोसाइटी के एक घर में मेघा के होने का पता लगाया। शनिवार की देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »