25 Apr 2024, 22:47:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बलूचिस्तान में पाकिस्तान का झंडा जलाया तिरंगा और PM मोदी की तस्वीरें लहराईं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2016 8:05PM | Updated Date: Aug 24 2016 8:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बलूचिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। एक ऐसे ही ताजा मामले में बलूच प्रदर्शनकारियों ने भारतीय झंडा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लहराईं।

प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के झंडे को पैरों के नीचे कुचलते हुए तस्वीर भी साझा की है। खबरों के मुताबिक बलूचिस्तान में पिछले चार दिनों से पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गया है। सुई, डेरा बुगती, जाफराबाद, नसीराबाद समेत बलूचिस्तान के अन्य इलाकों में पाकिस्तान के अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन की खबरें हैं।
 
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने भाषण में बलूचिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर का जिक्र किया था। मोदी ने बलूचिस्तान औरे पीओके में मानवाधिकार के उल्लंघन का मामला उठाया था। उन्होंने कहा था कि बलूचिस्तान, गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके के लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया है। पाकिस्तान ने पीएम मोदी के इस बयान की आलोचना की थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »