29 Mar 2024, 06:22:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

चीन ने विश्व का पहला ‘‘हैक प्रूफ’’ संचार उपग्रह का प्रक्षेपण किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2016 3:41PM | Updated Date: Aug 16 2016 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन ने विश्व के पहले ‘‘क्वांटम’’ उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। इस उपग्रह के बारे में कहा गया है कि इसमें सुरक्षा के विशेष उपाय किए गए हैं जिससे यह अंतरिक्ष और जमीन के बीच हैक-प्रूफ संचार स्थापित कर सकेगा। सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी है कि उपग्रह का प्रक्षेपण उत्तरपश्चिम में गोबी रेगिस्तान में स्थित जिक्यूआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से किया गया।

इस उपग्रह का वजन करीब 600 किलोग्राम है और ईसा पूर्व पांचवीं सदी के चीनी दार्शनिक तथा वैज्ञानिक के नाम पर उपग्रह को मिसियस नाम दिया है जिन्हें मानव इतिहास में पहला आप्टिक प्रयोग करने का श्रेय प्राप्त है। क्वांटम संचार में विशेष सुरक्षा व्यवस्था होती है क्योंकि क्वांटम फोटोन को न तो अलग किया जा सकता है न ही इसकी प्रतिकृति तैयार की जा सकती है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »