29 Mar 2024, 10:56:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बगदाद के अस्पताल में लगी आग,11 नवजात शिशुओं की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2016 5:47PM | Updated Date: Aug 10 2016 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। बगदाद के सबसे बड़े मातृत्व अस्पतालों में से एक में आग लगने से कम से कम 11 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अहमद अल रूदेइनी ने कहा कि पश्चिमी बगदाद के यारमौक अस्पताल में बिजली के फाल्ट से आग लगी।

उन्होंने कहा कि अस्पताल से 29 अन्य बच्चों को राजधानी के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इराक के गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने आग से मरने वाले बच्चों की संख्या की पुष्टि की। धुएं से बीमार हुए तीन अन्य बच्चों का इलाज चल रहा है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »