16 Apr 2024, 10:21:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

केरी ने चीन के विदेश मंत्री से की बात, उ. कोरिया की कार्रवाइयों पर की चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2016 2:56PM | Updated Date: Aug 6 2016 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से उत्तर कोरिया की हालिया उकसावे वाली कार्रवाइयों और चीन में आयोजित होने वाले आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन पर चर्चा की। अमेरिकी विदेश मंत्री के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कल बताया कि दोनों नेताओं ने अगले महीने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की चीन यात्रा पर भी चर्चा की।

किर्बी ने बताया राष्ट्रपति ओबामा की चीन की हांगझोउ यात्रा की समीक्षा और जी-20 शिखर सम्मेलन में उनके (ओबामा की) हिस्सा लेने के मद्देनजर विदेश मंत्री केरी ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से फोन पर बात की। किर्बी ने एक बयान में कहा केरी और वांग ने हाल में उत्तर कोरिया की उकसावे वाली कार्रवाइयों सहित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्ताव 2270 के तहत दायित्वों को पूरी तरह लागू करने के प्रयासों पर भी चर्चा की।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »