29 Mar 2024, 15:57:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सौतेली बेटी से बुरा व्यवहार करने पर भारतीय मां को 25 साल की सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2016 10:26PM | Updated Date: Jul 30 2016 10:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यूएस। अमेरिका में भारतीय मूल की महिला को 12 साल अपनी सौतेली बेटी को डेढ़ साल से अधिक समय तक बेरहमी से प्रताड़ित करने और उसे लंबे-लंबे समय तक भूखे रखने का दोषी पाया गया है। इस मामले में आरोपी मां को 25 साल की सजा सुनाई गई हैे।

35 साल की भारतीय मूल की एक महिला को यहां 25 साल की सजा सुनाई गई। इस महिला को 12 साल की अपनी सौतेली बेटी को 2012 से 2014 के बीच शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का दोषी पाया गया है। पुलिस इस मामले में उसके भारतीय पति को भी आरोपी बनाएगीे।

दोषी महिला का नाम शीतल रनौट है। वह अपने पति राजेश और सौतेली बेटी के साथ क्वींस में रहती थी। करीब तीन हफ्ते की सुनवाई के बाद शीतल को दोषी पाया गया। पुलिस अब उसके पति पर भी केस फाइल करने की बात कह रही हैे।

घर में कैद करके रखती थी सौतेली मां
गौरतलब है कि शीतल अपनी सौतेली बेटी माया से बेहद नफरत करती थी। वो उसे अक्सर मारा-पीटा करती थी। एक बार शीतल ने माया को मेटल की झाड़ू से बुरी तरह से पीटा इससे माया की बांईं कलाई और घुटने पर गहरी चोट लगी। मेडिकल अफसर मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ माया दर्द से कराह रही थी। माया को फौरन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। बाद में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शीतल और राजेश को माया की कस्टडी नहीं दी। शीतल के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने माया के स्कूल में भी पूछताछ की। उसके टीचर ने बताया कि माया पिटाई का जिक्र करती थीे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »