29 Mar 2024, 06:20:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

US: लुसियाना में पुलिसकर्मियों पर फायरिंग, 3 की मौत, हमलावर ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2016 10:17PM | Updated Date: Jul 17 2016 11:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लुसियाना। अमेरिका के लुसियाना राज्य के बेटन रॉग में रविवार को पुलिस पर हुई गोलीबारी में तीन पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। गोलीबारी में कम से कम सात कर्मी घायल भी हुए हैं। वहीं पुलिस ने एक हमलावर को मार गिराया है।

बेटन रॉग पुलिस के प्रवक्ता डाॠन कोपोला ने बताया कि मारे गए पुलिस अधिकारियों में से दो बेटन रॉग पुलिस डिपार्टमेंट के हैं, जबकि एक अधिकारी ईस्ट बेटर रॉग शेरिफ ऑफिस का है। उन्होंने कहा कि घटना रविवार स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे बेटन रॉग के ओल्ड हैमंड इलाके में हुई। रिपोर्ट मिली कि एक व्यक्ति सड़क के किनारे असॉल्ट राइफल के साथ घूम रहा है। इसकी जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों को देखते ही हमलावर ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। कोपोला ने कहा कि एक हमलवार को मार गिराया गया है, जबकि संभावित अन्य संदिग्ध की तलाश की जा रही है।

पुलिस हेडक्वार्टर के पास हुई गोलीबारी
अमेरिकी मीडिया ने यह जानकारी दी है। ओरलैंडो पुलिस ने ट्वीट किया है कि यह गोलीबारी पुलिस हेडक्वार्टर के पास हुई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस घटना को इकलौते हमलावर ने असॉल्ट राइफल से अंजाम दिया।

पहले से ही निशाने पर थी पुलिस
इस महीने के शुरुआत में बेटन रॉगन पुलिस की गोली से अश्वेत एल्टन स्टरलिंग मौत हो गई थी। इसको लेकर अफ्रीकी समुदाय में भारी नाराजगी है। समुदाय के लोगों ने इस मुद्दे पर उग्र विरोध प्रदर्शन किया था। कई नाराज युवकों ने पुलिस से बदला लेने की धमकी दी थी। हाल ही टेक्सास के डालास में भी एक अश्वेत ने पांच पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी और नौ को घायल कर दिया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »