23 Apr 2024, 17:28:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में दो बुलेट ट्रेनों ने विपरीत दिशा से एक-दूसरे को किया पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2016 10:02PM | Updated Date: Jul 15 2016 10:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चीन में शुक्रवार को पहली बार एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब दो बुलेट ट्रेनों ने रिकॉर्ड उच्च गति से समानांतर पटरियों पर विपरीत दिशा से एक-दूसरे को पार किया। 420 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही दो ट्रेनों को पैरेलल ट्रैक पर एक साथ क्रास करवाया।

गोल्डन फीनिक्स और डॉल्फिन ब्लू नामक ये दो ट्रेनें 420 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सुबह लगभग 11.20 बजे पूर्वी मध्य हेनान प्रांत के झेंगझू और पूर्वी जियांग्शू प्रांत के शूझू के बीच पटरियों से गुजरीं।

विश्व रिकॉर्ड चीन के नाम
- गोल्डन फीनिक्स और ब्लू डॉल्फिन नाम की दो ट्रेनों ने 420 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया
- यह प्रयास सेन्ट्रल हेनान के झेंगझोऊ से पूर्वी जियांग्सू के जुझाऊ के बीच हुआ
- दोनों ट्रेन पैरेलल ट्रैक पर दौड़ी और एक-दूसरे को क्रॉस किया।
- इतनी तेज गति से दौड़ने वाली गाड़ियों केसाथ ऐसा प्रयोग विश्व में पहली बार किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »