24 Apr 2024, 08:39:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कैमरन ने दिया इस्तीफा, थेरेसा बनी ब्रिटेन की दूसरी महिला PM

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2016 11:15PM | Updated Date: Jul 13 2016 11:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। थेरेसा मे ब्रिटेन में मारग्रेट थैचर के बाद दूसरी महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं। सरकार बनाने के लिए बकिंघम पैलेस में क्वीन की तरफ से परंपरागत तौर पर आमंत्रित किए जाने के बाद वह इस पद को पाने वाली दूसरी महिला बनी हैं।

थेरेसा ने पैलेस में क्वीन के हाथों को परंपरागत तौर किस किया। डेविड कैमरन के इस्तीफा देने के तुरंत बाद यह परंपरा निभाते हुए थेरेसा को पीएम पद पर नियुक्त किया गया।

थेरेसा की खुलकर तारीफ की
कैमरन ने बुधवार को इससे पहले संसद में आखिरी बार पीएम के तौर पर सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने की जिम्मेदारी पूरा करने का दारोमदार थेरेसा पर होगा, जो एक कुशल वार्ताकार हैं। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ से प्रगाढ़ संबंध बनाए रखने चाहिए, ताकि व्यापार, सुरक्षा के मामलों में लाभ उठाया जा सके।

कौन हैं थेरेसा मे?
थेरेसा का जन्म ससेक्स के ईस्टबर्न में 1 अक्टूबर 1956 को हुआ। उनकी पढ़ाई ऑक्सफर्डशाइर के हॉल्टन पार्क गर्ल्स ग्रामर कॉलेज में हुई। इसके बाद भूगोल से सेंट हग्स कॉलेज ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई की। 1997 में उन्होंने पार्लियामेंट में प्रवेश किया। पिछले 50 सालों में वह सबसे ज्यादा लंबे समय तक गृहमंत्री बनी रहने वाली मंत्री हैं।

थेरेसा मे की शादी फिलिप मे नाम के बैंकर के साथ हुई। उनकी कोई संतान नहीं है। इन दोनों की मुलाकात एक कन्जर्वेटिव एसोसिएशन की डांस पार्टी में हुई थी। दोनों क्रिकेट के शौकीन हैं, और इनकी शादी को 36 साल हो चुके हैं। दोनों सोनिंग, बर्कशाइर में रहते हैं।

जीवन के खास पड़ाव

1999-2010: कैबिनेट में कई पदों पर रहीं
2010-2012: महिला और समानता मंत्री
2010: गृहमंत्री नियुक्त हुईं, उन्होंने पुलिस सर्विस में सुधार और पलायन को नियंत्रित करने को अपना मिशन बनाया।
2014: सबसे ज्यादा समय तक रहने वाली गृहमंत्री बनीं
2016: कन्जर्वेटिव पार्टी के नेता और पीएम पद पर डेविड कैमरन की उत्तराधिकारी बनने की कतार में शामिल

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »