25 Apr 2024, 23:29:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक में लड़की के साथ भागने पर लड़के के नाक और कान काटे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2016 10:51PM | Updated Date: Jul 13 2016 10:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में परिवार की इच्छा के खिलाफ लड़की के साथ भागने पर एक व्यक्ति की नाक और एक कान काट दिए गए। देश में झूठी शान की खातिर हिंसा का यह ताजा मामला है।

पुलिस के अनुसार, यहां से करीब 160 किलोमीटर की दूरी पर स्थित झांग जिले में रहने वाली 20 वर्षीय लड़की अपने एक रिश्तेदार इमरान अली के साथ कुछ समय पहले भाग गई थी। बाद में लड़की को एक गांव की पंचायत के जरिये उसके घर वापस लाया गया था।
 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मकबूल अहमद ने कहा, ‘‘लड़की के माता पिता ने उसे अली को उसके गांव बुलाने के लिए मजबूर किया और वह पिछले सोमवार को वहां पहुंचा। उन्होंने अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया और गंभीर रूप से यातनाएं दीं। उन्होंने उसकी नाक और एक कान भी काट दिया।’’  उन्होंने कहा कि घायल युवक को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने पुलिस के सामने बयान दर्ज कराया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »