26 Apr 2024, 03:04:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में मानवाधिकार कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2015 5:37PM | Updated Date: Apr 25 2015 5:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। पाकिस्तान के कराची में एक प्रमुख मानवाधिकार कार्यकर्ता की अज्ञात बंदूकधारियों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वह अपने घर लौट रही थी। घटना से कुछ घंटे पहले ही उसने बलूचिस्तान प्रांत में मानवाधिकार उल्लंघन पर एक सेमिनार की मेजबानी की थी।
     
पुलिस ने बताया कि सबीन महमूद की मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वह अपनी मां के साथ वापस घर लौट रही थी।
      
पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय सबीन ने बलूचिस्तान की स्थिति पर एक परिचर्चा आयोजित की थी। घटना के समय सबीन कार चला रही थी और उसे पांच गोलियां लगी जबकि उसके बगल में बैठी उसकी मां को भी गोली लगी है और वह अस्पताल में है।
     
 
पुलिस अधिकारी मुनीर शेख ने कहा सबीन की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। चिकित्सकों ने कहा कि उन्होंने उसके शरीर से पांच गोलियां निकालीं। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की सभी कोणों से जांच कर रही है लेकिन प्रारंभिक जांच से यह संकेत मिलता है कि हत्या के पीछे निजी दुश्मनी हो सकती है।
  

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सबीन की हत्या की निंदा की है और हमले की जांच का आदेश दे दिया है। सैन्य प्रवक्ता असीम बाजवा ने कहा, हम सबीन महमूद की इस दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हत्या की निंदा करते हैं।

गुप्तचर एजेंसियों को जांच एजेंसियों को सभी संभव मदद मुहैया कराने को कहा गया है ताकि दोषियों को पकड़ने के साथ ही उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जा सके। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच नये आतंकवाद निरोधी कानून के तहत होगी।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »