26 Apr 2024, 03:01:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

विदेश मंत्रालय में बना 24 घंटे चलने वाला नियंत्रण कक्ष, नेपाल ने भारत को दिया धन्यवाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2015 5:12PM | Updated Date: Apr 25 2015 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप के चलते विदेश मंत्रालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जो 24 घंटे सूचना एवं सभी प्रकार की मदद उपलब्ध कराएगा। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि 24 घंटे चलने वाले इस नियंत्रण कक्ष के नंबर हैं- 911123012113, 911123014104 एवं 911123017905।
 

विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने नेपाल के साथ एकजुटता दिखाते हुए कहा है कि संकट की इस घड़ी में भारत उसके साथ खड़ा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा हमारा यह प्रयास होगा कि प्रभावित लोगों को पूरा सहयोग एवं मदद दी जाए। नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय ने यहां कहा कि उनके देश को भारत से अन्य मदद के अलावा सचल चिकित्सा सहायता इकाइयों की आवश्यकता है।
 

उन्होंने भारत को आगे बढ़कर मदद की पेश करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ संपर्क में हैं। हमारे राष्ट्रपति उनके साथ संपर्क में हैं और उन्होंने हमें मदद देने की पेशकश की है। हमें सहायता देने के लिए नेपाल की ओर से मैं धन्यवाद देता हूं। इस बीच,भारत ने अपना परिवहन विमान एवं सी 17 ग्लोबमास्टर, सी 130 हर्क्यूलिस एवं हेलीकाप्टरों को तैयार रहने को कहा है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »