28 Mar 2024, 16:31:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जोहांसबर्ग में बोले मोदी- दक्षि‍ण अफ्रीका ने मोहनदास को महात्मा बना दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2016 7:33PM | Updated Date: Jul 9 2016 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोहानिसबर्ग में भारतीय समुदाय के बीच पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां आकर मुझे बहुत हर्ष हो रहा है। उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। स्टेडियम में 11 हजार से भी ज्यादा लोग मौजूद हैं। पीएम के आने पर मोदी-मोदी के नारे के साथ पूरा परिसर गूंजने लगा।

पीएम मोदी यहां स्थानीय परिधान में पहुंचे। पीएम ने कहा कि आप सबके बीच आना मेरे लिए खुशी की बात है। आपसे मिलने का मुझे सौभाग्य मिला है। हमारी परंपरा हमें जोड़ती है। मोदी एप पर मुझे आपसे सुझाव मिले। सदियों पहले हमारे पूर्वज यहां आए थे। आपको देखकर पूर्वजों की पीड़ा याद आती है।

इससे पहले भारत को दुनिया की सबसे अधिक खुली अर्थव्यवस्थाओं में से एक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीकी कंपनियों को निवेश के लिये आमंत्रित किया। उन्होंने अफ्रीकी कंपनियों से भारत की बदलाव यात्रा में भागीदार बनते हुये निवेश बढ़ाने तथा व्यापार में विविधता लाकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। बाद में उन्होंने गांधी और मंडेला को श्रद्धांजलि दी।

जोहांसबर्ग में पीएम का संबोधन:-
- यह महात्मागांधी की कर्मभूमि है।
- दक्षि‍ण अफ्रीका पवित्र धरती है।
- आप भारतीय विरासत की संतान हैं।
- दक्षि‍ण अफ्रीका ने मोहनदास को महात्मा बनाया.
- मूल्यों के लिए कष्ट झेलने वालों पर गर्व है।
- 16 साल की वलियम्मा को कौन भुला सकता है?
- हिंदी, तमिल गुजराती दक्ष‍िण अफ्रीका के समाज को मजबूत कर रहे हैं।
- हमारे पूर्वज दुख और गरीबी को सहकर आगे बढ़े।
- आपको देखकर अपने पूर्वजों की पीड़ा याद आती है।
- दक्षि‍ण अफ्रीका को गले लगाने वाला भारत पहला देश था।
- 10 जुलाई 1991 को दक्षि‍ण अफ्रीका के क्रिकेट से प्रतिबंध हटा था।
- आपके ढेरो सुझाव मुझे मिले।
- प्रवासी भारतीयों ने अपने पूर्वजों की मेहनत से बहुत कुछ सीखा है।
- ये सत्याग्रह की जन्मभूमि है।
- वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से हम जुड़े।
- होली, पोंगल दक्षि‍ण अफ्रीका की संस्कृति को दर्शाते हैं।
 

बिजनेस समिट को किया संबोधि‍त
इंडिया-साउथ अफ्रीका बिजनेस समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका भारत का प्रमुख व्यापार और निवेश साझेदार है। हमारे बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 380 फीसदी तक बढ़ गया है। दक्षि‍ण अफ्रीका की कई कंपनियां भारत में अच्छा कारोबार कर रही हैं।'

साझेदारी के लिए मजबूत आधार
इससे पहले जैकब जुमा के साथ साझा बयान में प्रधानमंत्री ने कहा, 'हमारे संघर्ष हमारी सामरिक साझेदारी के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करते हैं1' दोनों देशों के बीच कारोबार को बढ़ावा देने के बाबत उन्होंने कहा कि खनिज, खनन, रसायन और औषधि के क्षेत्र में हमारे आगे व्यापार और निवेश संबंधों का विस्तार करने की क्षमता है।

आतंकवाद का मुकाबला करने की जरूरत
प्रधानमंत्री ने आतंकवाद को सबसे बड़ा वैश्विक चुनौती बताते हुए कहा कि यह हमारे लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति जुमा और वह इस बात से सहमत हैं कि दोनों देशों को इस खतरे के खि‍लाफ अपने क्षेत्रों और दुनिया में सतर्क रहने और सक्रिय रूप से मुकाबला करने की जरूरत है।

राष्ट्रपति जैकब से मुलाकात
इससे पहले शुक्रवार को दिन में उन्होंने दक्षि‍ण अफ्रीकी राष्ट्रपति जैकब जुमा से मुलाकात की। इसके बाद साझा रूप से प्रेस को संबोधि‍त करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका और भारत नस्लीय अधीनता और औपनिवेशिक शासनकाल के खिलाफ एक साथ खड़ा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »