26 Apr 2024, 03:08:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आतंकी हाफिज ने ईद पर भारत- अमेरिका के खिलाफ उगला जहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2016 7:48PM | Updated Date: Jul 6 2016 7:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। जमात उद दावा प्रमुख और मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ता हाफिज सईद ने यहां ईद उल फित्र नमाज की अगुवाई की और उन्माद भड़काने का प्रयास करते हुए कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ अमेरिका और भारत समझौतों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं और वे एक बड़े युद्ध की तैयारी कर रहे हैं।

लश्कर ए तैयबा के संस्थापक ने गद्दाफी स्टेडियम में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए मुस्लिमों के बीच एकता पर बल दिया ताकि काफिरों के इरादों को नाकाम किया जा सके। सईद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ताकतें पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ षड्यंत्र रच रही हैं।

उसने कहा, अमेरिका और भारत, पाकिस्तान के खिलाफ समझौतों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं और एक बड़े युद्ध की तैयारियां की जा रही है। सईद ने आरोप लगाया, ड्रोन भारतीय हवाई अड्डों पर खडे़ हैं और हमारे शासक विपक्ष से झगडा करने में लगे हैं।
 

अमेरिका पर साजिश रचने का आरोप
लाहौर में ईद पर आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए हाफिज सईद ने कहा, 'मुस्मिलों को एकजुट होने का वक्त आ गया है, क्योंकि पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ दुनिया के कुछ बड़े देश मिलकर साजिश रच रहे हैं'। सईद ने आरोप लगाया कि अमेरिका मुस्लिम देशों के बीच फूट डालने का काम कर रहा है।

भारत और अमेरिका युद्ध की तैयारी में
हाफिज ने अपने संबोधन में कहा, 'पाकिस्तान के खिलाफ बड़े युद्ध की तैयारी के लिए अमेरिका और भारत ने मिलकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इसी कड़ी में अमेरिका पाकिस्तान के खिलाफ अपने ड्रोन को भारतीय एयरपोर्ट पर खड़े करा रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »