25 Apr 2024, 22:02:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सऊदी अरब: मदीना में मस्जिद के पास विस्फोट, 4 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2016 11:11PM | Updated Date: Jul 5 2016 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मदीना। सऊदी अरब के कातिफ और मदीना में दो बड़े धमाके हुए हैं। मस्जिद के पास एक हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया। हमले में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती खबरों के मुताबिक 4 लोगों की मौत हो गई है। कातिफ में एक मॉल के पास भी धमाका हुआ है। धमाकों में 4 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मदीना में पैगंबर की मस्जिद के पास एक कार में बड़ा धमाका हुआ है। धमाका इतना भीषण हुआ कि आसपास मौजूद लोगों के चीथड़े उड़ गए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »