29 Mar 2024, 11:29:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

भारत की NSG एंट्री रोकने के लिए नवाज ने लिखे थे 17 देशों को पत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2016 8:50PM | Updated Date: Jun 28 2016 9:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारत को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की सदस्यता मिलने से रोकने के लिए गहन कूटनीतिक प्रयास किया था। यहां तक कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इसके लिए 17 प्रधानमंत्रियों को निजी तौर पर पत्र भी लिखा था। पाकिस्तान के विदेशी मामलों के शीर्ष सलाहकार सरताज अजीज ने सोमवार को यह कहा।

अजीज ने इस्लामाबाद में विदेश मंत्रालय में मीडिया से कहा, 'प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस मामले में विभिन्न देशों के 17 प्रधानमंत्रियों को निजी तौर पर पत्र भी लिखे थे, जो कि रिकॉर्ड में है।'

भारत की उम्मीदें अभी बाकी हैं
वैसे, भारत के एनएसजी का एक पूर्ण सदस्य बनने की उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं। बताया जा रहा है कि चीन के विरोध बावजूद इस साल के आख‍िर में सियोल में एनएसजी का विशेष सत्र होगा, जिसमें भारत की सदस्यता को लेकर फैसला हो सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »