24 Apr 2024, 18:59:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप को गोली मारने पहुंचा लड़का गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2016 10:27AM | Updated Date: Jun 21 2016 10:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी से लगभग तय उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की रैली में उनकी हत्या करने के इरादे से पहुंचे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये युवक ब्रिटिश मूल का है और शनिवार को लास वेगास में ट्रंप की एक रैली में सिक्योरिटी गार्ड से बंदूक छीनने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया था। युवक से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि 19 वर्षीय युवक ट्रंप को मारने के लिए यहां पहुंचा था।

अदालत में पेश किए गए कागजात के आधार पर कहा जा रहा है कि गिरफ्तार किए जाने वाले 19 वर्षीय माइकल स्टीवन सैंडफोर्ड ब्रितानी नागरिक हैं। सैंडफोर्ड को जल्द ही नेवादा की अदालत में पेश किया जाएगा। जांचकर्ताओं ने कहा कि लॉस वेगास की योजना विफल होने के बाद वह ट्रम्प को दुबारा मारने का प्रयास करेगा।

उस पर इस हिंसात्मक कृत्य के चलते  अधिनियम के आधार पर सख्त धाराएं लगाई गई हैं। एक अंग्रेज़ जिसने लास वेगास में डोनाल्ड ट्रंप की रैली में एक पुलिस अधिकारी से बंदूक छीनने की कोशिश की ने कहा कि वह अमेरिका के उम्मीदवार ट्रंप को शूट करना चाहता था।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »