26 Apr 2024, 00:40:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

योग दिवस पर बोले PM मोदी- योग बिना पैसे के देता है हेल्थ इंश्योरेंस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2016 9:58AM | Updated Date: Jun 21 2016 6:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दुनियाभर में आज दूसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ में 30 हजार से अधि‍क लोगों के साथ योग किया। योग करने के दौरान 150 दिव्यांग भी मौजूद थे। यहां पीएम ने घोषणा की कि अगले साल से योग के लिए काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। पीएम ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो योग अवॉर्ड का ऐलान किया है। वहीं मोदी सरकार के 57 मंत्रियों ने अलग-अलग शहरों में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

योग को अमीर-गरीब का भेद नहीं
प्रधानमंत्री ने चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स पहुंचे लोगों को योग से पहले संबोधित करते हुए कहा कि योग मुक्ति का मार्ग और जीवन अनुशासन का अनुष्ठान है। मोदी ने कहा कि योग को अमीर-गरीब का भेद नहीं है। विद्वान और अनपढ़ का भेद नहीं है, योग कोई भी कर सकता है। योग दिवस को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा है कि योग आस्तिक व नास्तिक दोनों के लिए है।

योग जीरो बजट से हेल्थ इंश्योरेंस देता है
पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि दुनिया में योग ट्रेनर की मांग बढ़ रही है, योग विश्व में आर्थिक कारोबार की तरह बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि योग हमारे पूर्वजों की विरासत और योग जीरो बजट से हेल्थ इंश्योरेंस देता है। देश में डायबिटीज की संख्या बढ़ रही है, योग से डायबिटीज पर कंट्रोल संभव है।

योग से मन को शांति मिलती है
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि योग से मन को शांति मिलती है। आज पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जा रहा है। देश के हर कोने में योग का कार्यक्रम हो रहा है। योग को समाज के हर तबके का समर्थन मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि योग मुक्ति का मार्ग तो है ही साथ में योग जीवन अनुसासन का अनुष्ठान भी है।

योग से डायबिटीज पर कंट्रोल संभव
पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि दुनिया में योग ट्रेनर की मांग बढ़ रही है, योग विश्व में आर्थिक कारोबार की तरह बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि योग हमारे पूर्वजों की विरासत और योग जीरो बजट से हेल्थ इंश्योरेंस देता है। देश में डायबिटीज की संख्या बढ़ रही है, योग से डायबिटीज पर कंट्रोल संभव है।

मोदी ने की लोगों से अपील...
मोदी ने लोगों से योग को जिंदगी का हिस्सा बनाने की अपील की। मोदी ने कहा कि जैसे अब मोबाइल फोन जिंदगी का एक अंग बन गए हैं, वैसे ही योग को भी अपनी जिंदगी का अंग बनाइए। मोदी ने कहा, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक जन आंदोलन बन गया है, जैसा दुनिया में कोई और नहीं है।

21 जून को किया गया था घोषित
गौर हो कि संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने पिछले साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। मोदी ने जोर देकर कहा कि योग कोई धार्मिक गतिविधि नहीं है। यह मन को काबू करता है और एक स्वस्थ शरीर को बरकरार रखता है। उन्होंने कहा कि योग ने लोगों की एक अनुशासित जिंदगी जीने में मदद की है।

महाराष्ट्र के सीएम ने भी लिया योग में भाग
दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में योग कार्यक्रमों का नेतृत्व किया। राज्यपाल ने आज सुबह राजभवन में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लिया। मुख्यमंत्री ने बांद्रा रीक्लेमेशन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

14 साल उम्र के एक लाख बच्‍चों ने भी किया योगा
मंत्रालय के 200 से ज्यादा कर्मचारियों ने मंत्रालय में योग किया। बीएमसी ने शहर में 390 बृहनमुंबई नगर निगम के 390 स्कूलों में उप योग कार्यक्रम का आयोजन किया। इनमें 14 साल से कम उम्र के एक लाख से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया। कुल 800 शिक्षकों के लिए उप योग शिक्षक प्रशिक्षण का भी आयोजन किया गया था। उप योग में पांच-पांच मिनट के सात अभ्यास शामिल हैं।

'योग बाए द बे' का हुआ आयोजन
महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात और कर्नाटक में पश्चिमी नौसैन्य कमान द्वारा आयोजित योग शिविरों में नौसैन्य कर्मियों और उनके परिवारों समेत 10 हजार से ज्यादा लोगों ने योगाभ्यास किया। रक्षा कर्मियों और उनके परिवारों ने कोलाबा सैन्य स्टेशन पर और विमानवाहक आईएनएस विराट पर आयोजित योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। तारदेव स्थित विक्टोरिया मेमोरियल स्कूल फॉर ब्लाइंड और दादर स्थित कमला मेहता ब्लाइंड स्कूल के दृष्टिबाधित छात्रों ने भी योग दिवस मनाया। शहर में 'योग बाए द बे' नामक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

स्मृति ईरानी ने किया एमपी में योग
मध्य प्रदेश में योग दिवस का समारोह का नेतृत्व स्मृति ईरानी ने किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ने आज कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ने प्राचीन भारत और आधुनिक विश्व के बीच सेतु काम किया है। यहां लाल परेड ग्राउंड में योग दिवस समारोह का नेतृत्व करने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्राचीन भारत और आधुनिक युग के बीच सेतु का काम करता है। मानव संसाधन विकास मंत्री को योग दिवस समारोह का नेतृत्व करने के लिए भोपाल भेजा गया था।

...फिर भी बाबूलाल गौर ने लिया कार्यक्रम में हिस्‍सा
इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योग के क्षेत्र में उनके प्रयासों को लेकर तारीफ की। स्मृति ने सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए मध्य प्रदेश सरकार को बधाई दी। राज्य के गृह मंत्री बाबू लाल गौर बाबू लाल गौर ने पैर टूटने के बावजूद इस योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि वह योग और भगवद गीता का पाठ लंबे समय से करते आ रहे हैं और ये दोनों उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं।

 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »