28 Mar 2024, 14:24:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, चारधाम यात्री रहें...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2016 8:17PM | Updated Date: Jun 20 2016 8:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के तमाम इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इन दोनों राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट मतलब ज्यादा बारिश की संभावना होना होता है। मौसम विभाग के डीडीजीएम बीपी यादव ने कहा कि उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक कुमायूं और गढ़वाल दोनों ही इलाकों में झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना है। इसके मद्देनजर चारधाम यात्रियों को आगाह किया गया है। स्थानीय प्रशासन को मौसम विभाग ने अलर्ट कर दिया है।

सिक्किम-पश्चिम बंगाल में रेड अलर्ट
एक तरफ पश्चिमी हिमालय में उत्तराखंड और हिमाचल में मौसमी गतिविधियां तेज हो रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने सिक्किम और पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

हिमाचल में भी भारी बारिश
दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश के शिमला और किन्नौर में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। ऐसा अनुमान है कि हिमाचल के तमाम इलाकों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होगी।

22 जून के बाद रफ्तार पकड़ेगा मानसून
मानसून को सबसे ज्यादा ताकत 22 जून के बाद मिलेगी, जब बंगाल की खाड़ी में बना हुआ एक कम दबाव का क्षेत्र मानसून की बारिश और ज्यादा नम हवाएं देगा। यानी 22 जून के बाद मानसून की बारिश और ज्यादा रफ्तार पकड़ेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »