20 Apr 2024, 04:07:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

काबुल: सरकारी कर्मचारियों को ले जा रही बस पर हमला, कई मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2016 10:02AM | Updated Date: Jun 20 2016 10:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार सुबह सरकारी कर्मचारियों को ले जा रही एक मिनी बस में अचानक हुए विस्फोट में  कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। ख़बरों के मुताबिक ये विस्फोट आतंकियों ने किया है। अफगानिस्तान के स्थानीय समाचार टोलो न्यूज के अनुसार, यह बस सरकारी कर्मचारियों को ले जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है, इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की भी खबर है। घटना स्थल पर राहत व बचाव कार्य जारी है। आपातकालीन सेवाओं को भी अलर्ट कर दिया गया है। इस बस में सवार कर्मचारी दफ्तर जा रहे थे।

बता दें कि पिछले माह भी काबुल में एक बस को निशाना बनाकर फिदायीन हमला किया गया था, जिसमें न्याय मंत्रालय के कर्मचारी सवार थे। 1 जून को भी सेंट्रल सिटी गजनी के कोर्ट पर हमला किया गया था। बीते दिनों हुए इस दोनों हमलों की जिम्मेदारी तालिबान ने ली थी। इसे अपने 6 तालिबानियों की गिरफ्तारी का बदला बताया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »