29 Mar 2024, 13:02:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया में बाढ़, भूस्खलन से 35 की मौत, 19 लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2016 9:10PM | Updated Date: Jun 19 2016 9:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंडोनेशिया। मध्य इंडोनेशिया में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई और दर्जनों मकान नष्ट हो गए। अधिकारियों ने आज बताया कि बचावकर्मी लोगों को बचाने के लिए गांवों में बचाव अभियान चला रहे हैं।
    

मध्य जावा में भारी बारिश और बाढ़ के बाद दर्जनों लोग लापता हैं जहां हजारों मकान जलमग्न हो गए। घनी आबादी वाले मध्य जावा प्रांत में भूस्खलन संभावित क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। यहां कीचड़, पत्थर और पानी के तेज बहाव में दर्जनों घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
   

आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने बताया कि मध्य जावा में बाढ़ और भूस्खलन से 35 लोगों की मौत हुई है। 25 लोग लापता हैं और 14 लोग घायल हुए हैं। बंजरनेगारा में कीचड़ में बहकर छह लोगों की मौत हो गई और यहां बाढ़ की संभावना और तेज हो सकती है। बचाव दल के सदस्य गिरे पेड़ों और चट्टानों को हटाकर रास्ता साफ करने का प्रयास कर रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »