25 Apr 2024, 20:57:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिस्र : पूर्व राष्ट्रपति मोरसी को उम्रकैद, छह अन्‍य की फांसी बरकरार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2016 8:28PM | Updated Date: Jun 18 2016 8:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। मिस्र की सत्ता से बेदखल किए गए इस्लामवादी राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी को सरकारी खुफिया जानकारी कतर को देने के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अदालत ने उसी मामले में मुस्लिम ब्रदरहुड के छह सदस्यों की मृत्युदंड की सजा बरकरार रखी और दो अन्य को उम्रकैद (जेल में 25 साल) सुनाई।

उसी मामले में मोरसी को जेल की 15 साल की अतिरिक्त सजा दी गई, जिससे उनकी सजा बढ़कर 40 साल हो गई। पिछले महीने अदालत ने आदेश दिया था कि मोरसी सहित छह प्रतिवादियों के मामले से जुड़ा दस्तावेज बड़े इमाम को भेजा जाएगा। मिस्र के कानून के तहत वह मृत्युदंड के सभी मामलों की समीक्षा कर सकते हैं। हालांकि उनका फैसला बाध्यकारी नहीं है।

छह प्रतिवादियों में जेल में बंद डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता अहमद अब्दो अली अफीफी, रस्द न्यूज नेटवर्क (आरएनएन) में संवाददाता अस्मा अल खतीब (अनुपस्थिति में सजा), अलजजीरा में जोर्डन के न्यूज प्रोड्यूशर अल उमर मोहम्मद (अनुपस्थिति में सजा) और अलजजीरा में समाचार संपादक इब्राहिम मोहम्मद हिलाल (अनुपस्थिति में सजा) हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »