19 Apr 2024, 01:15:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

डियर विवाद: स्मृति ने दिया जवाब, खुद को कहा 'आंटी नेशनल'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2016 2:07PM | Updated Date: Jun 16 2016 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी के साथ मंगलवार को ट्वीटर पर हुए 'डियर' विवाद पर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार देर रात अपने फेसबुक पेज पर एक लम्‍बी भावनात्‍मक पोस्‍ट लिखी।

स्मृति ने खुद को बताया 'आंटी नेशनल'
इस पोस्‍ट में उन्‍होंने अपने निजी जिंदगी और राजनैतिक संघर्ष के बारे में बात की। स्‍मृति की यह पोस्‍ट वायरल हो गई है। इसे अब तक 1,800 से ज्‍यादा लोग शेयर कर चुके हैं। स्मृति ईरानी ने अपने जवाब के अंत में 'सादर, आंटी नेशनल' लिखा है। साथ ही खुद को आलोचना का सामना करने वाला भी बताया है। बता दें कि स्मृति को बीते मंगलवार को बिहार के एक मिनिस्टर ने 'डियर' कहा था, जिस पर उन्होंने एतराज जताया था।

क्यों बदं रखे मुंह
इरानी ने फेसबुक पर अपनी मध्यम वर्गीय परवरिश को याद करते हुए लिखा कि बड़ी होती लड़कियों को सिखाया जाता था, लडक़े अगर छेड़ते भी हैं तो उनका जवाब मत दो, क्योंकि उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लेकिन तब भी कुछ विद्रोही होती थीं जो सवाल करती थीं कि क्यों नहीं बोलें, क्यों मुंह बंद रखें। स्मृति इरानी का इशारा ट्विटर पर अशोक चौधरी के साथ हुए विवाद की तरफ था।

अशोक चौधरी को दिया जवाब
इस विवाद ईरानी ने ट्वीट कर अशोक चौधरी के डियर संबोधन पर आपत्ति जताने के बाद उपजे विवाद का जवाब दिया था। स्मृति इरानी ने अपनी पोस्ट में उस मानसिकता का जिक्र किया है, जिसमें औरत की मेहनत के बाद भी लोग उस पर आरोप लगाते हैं।

'अनपढ़' शिक्षा पर भी दिया जवाब
फेसबुक पोस्ट में स्मृति इरानी ने भाजपा में अपने संघर्ष और मेहनत से हासिल किए गए पदों का जिक्र कर 'अनपढ़' शिक्षा मंत्री जैसे आरोपों का भी जवाब दिया। इसके अलावा उन्होंने मानव संसाधन मंत्री के तौर पर अपनी उपलब्धियों को भी फेसबुक पोस्ट के माध्यम से सामने रखा।

अपने बयान पर कायम अशोक चौधरी
बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को 'डियर' कहकर संबोधित किया था जिसके बाद दोनों के बीच ट्विटर पर शब्दयुद्ध छिड़ गया। उधर, अशोक चौधरी केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को 'डियर' संबोधित करने के अपने आधार पर डटे हुए हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के आशा भोसले को इस शब्द से संबोधित करने सहित कई संदर्भों का हवाला दिया।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »