25 Apr 2024, 21:06:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत सरकार ने गूगल स्ट्रीट व्यू एप को इजाजत नहीं दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2016 7:26PM | Updated Date: Jun 10 2016 7:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भारत में गूगल स्ट्रीट व्यू एप पर प्रतिबंध की खबरों को भ्रामक बताया है। शिल्पा कन्नन ने कहा, ''भारत में गूगल स्ट्रीट व्यू पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, गूगल को इसके लिए इजाजत नहीं दी गई है।''

गृह मंत्रालय के अधिकारी का कहना है कि गूगल स्ट्रीट व्यू से देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। यह योजना सड़कों, इमारतों, नदियों, पहाड़ों और लगभग ऐसी तमाम जगहों को दर्शाता है, जिन्हें आमतौर पर सड़कों पर चलने वाले लोग तलाशते हैं।
 

इसके साथ ही तर्क दिया गया है कि 26/11 मामले में भी आतंकियों के आका वीडियो देखकर ही दहशतगर्दों को निर्देश दे रहा था। आपको बता दें कि यदि आपके स्मार्ट फोन में गूगल का स्ट्रीट व्यू एप है।

स्ट्रीट व्यू पर बकिंघम पैलेस और एंपायर स्टेट के चित्र
यदि आपके स्मार्टफोन में गूगल का स्ट्रीट व्यू एप है तो इसकी मदद से आप न्यूयॉर्क की एंपायर एस्टेट बिल्डिंग का हर कोना देख सकते हैं। यदि बतौर यूजर आप चाहें तो ऑस्ट्रेलिया के ओपेरा हाउस की 360 डिग्री वाली तस्वीर भी देख सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »