19 Apr 2024, 17:40:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मोदी का पाक पर हमला- भारत के पड़ोस में पल रहा है आतंकवाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2016 10:02PM | Updated Date: Jun 9 2016 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वाशिंगटन यात्रा के आखिरी दिन अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र के संबोधन में आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोस में ही आतंकवाद को पाला-पोसा जा रहा है और भारत अमेरिका मिलकर इस प्रहार करें।

उन्होंने कहा कि मानवता के लिए भारत और अमेरिका के सैनिकों ने बलिदान दिया है। अलग संस्कृतियों के बावजूद लोकतंत्र में भरोसा दोनो देशों को जोड़ता है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका के संविधान का असर बाबा साहेब भीमराव अंबेडर पर भी पड़ा। उन्होंने कहा कि भारत 2008 के मुंबई हमले के वक्त यूएस कांग्रेस द्वारा दिखाई गई एकजुटता को कभी नहीं भूलेगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ओबामा ने भी कहा कि 21वीं सदी में हमारी साझेदारी अहम है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में रहने वाले 30 लाख भारतीय दोनों देशों को जोड़ने का काम करते हैं। भारत अभी आर्थिक और सामाजिक बदलाव से गुजर रहा है। 2022 तक हमारा लक्ष्य हर भारतीय को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

गांधी, अंबेडकर और विवेकानंद का उल्लेख
मोदी ने भारत और अमेरिका के महापुरुषों और उनके विचारों के एक-दूसरे पर प्रभावों का भी उल्लेख किया। मोदी ने कहा कि थोरोस के सविनय अवज्ञा आंदोलन ने भारत के राजनीतिक विचारों को प्रभावित किया। इसी तरह स्वामी विवेकानंद के शिकागो में मानवता के संदेश का अमेरिका पर गहरा असर डाला। महात्मा गांधी के अहिंसा के विचार ने मार्टिन लूथर किंग को प्रभावित किया।

अमेरिकी संसद को समर्थन पर धन्यवाद दिया
मोदी ने कहा कि 2008 में जब संसद ने भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते को मंजूरी दी थी, तब हमारे रिश्ते को नई बुनियाद मिली थी। अमेरिकी संसद ने नवंबर 2008 में सीमापार से भारत पर हुए हमले के दौरान जो एकजुटता दिखाई थी, हम उसके लिए भी आभारी हैं।

मोदी के भाषण के अंश....
- अमेरिकी संसद में बोलने का मौका मिलना सौभाग्य की बात।
- पीएम मोदी बोले- एक लोकतंत्र से दूसरे लोकतंत्र को ताकत मिलती है।
- पीएम मोदी बोले- अमेरिका वीरों का देश है।
- अमेरिका और भारत के बीच गहरा रिश्ता, आजादी के बंधन से एक दूसरे से जुड़े हैं दोनों देश।
- पीएम मोदी बोले- मेरा स्वागत 125 करोड़ भारतीयों का स्वागत है।
- सभी नागरिक समान हैं, यह अमेरिका की मूल भावना।
- अमेरिकी लोकतंत्र पूरी दुनिया के लिए मिसाल।
- लोकतंत्र में भरोसा भारत और अमेरिका को जोड़ता है।
- हमारे संविधान को सबको बराबरी का अधि‍कार।
- अभि‍व्यक्ति की आजादी हमारा मूल अधि‍कार।
- जाति-धर्म में अनेकता के बावजूद भारत एक।
- विवेकानंद ने मानवता पर शि‍कागो में भाषण दिया था।
- गांधी ने मा‍र्टिन लूथर किंग को प्रेरणा दी।
- अंबेडकर ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में कई साल बिताए. उन्होंने अमेरिकी संविधान का गहराई से अध्ययन किया।
- योग भारत और अमेरिका को जोड़ता है।
- ओबामा ने हमारे रिश्तों को नया आयाम दिया है।
- जरूरी समय में मदद के लिए धन्यवाद।
- मुंबई हमलों के दौरान मदद के लिए शुक्रिया।
- भारत के संसद में इस तरह का सौहार्दपूर्ण माहौल कभी-कभी होता है।
- विज्ञान और तकनीक में दोनों देशों के बीच बेहतर समझौता।
- अमेरिका के साथ रक्षा समझौते में बढ़ोतरी।
- रक्षा सौदा शून्य से 10 मिलियन डॉलर तक पहुंचा।
- अमेरिका में 3 करोड़ लोग योग करते हैं1
- मोदी ने भाषण के दौरान पूर्व पीएम वाजपेयी को याद किया।
- हर क्षेत्र में भारतीय अमेरिका में मौजूद।
- स्पेलिंग बी प्रति‍योगिता में भी भारतीय मूल का।
- विज्ञान और तकनीक में दोनों देशों के बीच बेहतर समझौता।
- अमेरिका की ताकत हमारे लिए गर्व की बात।
- हमने अमेरिका के 25 राज्यों की यात्रा की।
- भारत में सामाजिक-आर्थ‍िक बदलाव का दौर।
- आजादी की 75वीं सालगिरह पर काम करने की मेरी लिस्ट लंबी।
- 100 स्मार्ट सिटी बनाने की योजना।
- एक अरब लोगों को ब्रॉडबैंड की सुविधा।
- 2022 तक भारत को आर्थि‍क रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
- भारत के हर क्षेत्र में अमेरिका की भागीदारी।
- अमेरिका की सामरिक रणनीति भारत के लिए अहम।
- नई चुनौतियों की जिम्मेदारी लेनी होगी।
- दोनों देशों का जुड़ना जरूरी, अलग रहने से बात नहीं बनेगी1

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »