19 Apr 2024, 11:26:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सेक्स से इंकार करने पर आईएस ने 19 लड़कियों को जिंदा जलाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2016 8:13PM | Updated Date: Jun 6 2016 8:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोसुल। बर्बर आतंकी संगठन आईएसआईएस की एक और रोंगटे खड़े करने वाली वारदात सामने आई है। इराक में आतंकी संगठन के लड़ाकों ने सेक्स से मना करने पर 19 यजीदी लड़कियों को लोहे के पिंजड़े में बंद कर आग से जलाकर मार डाला। जिहादी आतंकियों ने इस क्रूर वारदात को सैकड़ों लोगों के सामने अंजाम दिया।

बता दें कि इराक के मोसुल शहर में पहले भी इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने सेक्स स्लेव बनने से इनकार करने पर कई यजीदी लड़कियों को जलाकर मार डाला था। ऐसे में एक बार फिर इस घि‍नौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। नॉदर्न इराक में आईएस के हमले के बाद अगस्त 2014 में 40 हजार लोगों को विस्थापित होना पड़ा था। इसी दौरान बड़ी संख्या में यजीदी लड़कियों को गुलाम बना लिया गया था।

इस वारदात के चश्मदीद ने बताया कि सैकड़ों लोग देखते रहे और 19 यजीदी लड़कियों को लोहे के पिंजड़ें में बंद कर जला दिया गया। इस क्रूर सजा से उन्हें बचाने के लिए कोई कुछ नहीं कर पाया। नॉर्दर्न इराक से आईएस आतंकियों ने करीब तीन हजार लड़कियों को सेक्स स्लेव बनाने के लिए अगवा कर लिया था।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »