23 Apr 2024, 23:48:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मालदीव के पूर्व उपराष्‍ट्रपति अहमद को 10 साल की सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2016 8:06PM | Updated Date: Jun 6 2016 8:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

माले। मालदीव की एक अदालत ने पूर्व उप राष्ट्रपति अहमद अदीब को आतंकवाद के आरोप में दोषी करार दिया और 10 साल की सजा सुनाई। कोर्ट ने सोमवार को अदीब को सजा सुनाई।

34 वर्षीय अदीब के वकील ने सोमवार को बंद दरवाजों में हुए ट्रायल के बाद यह जानकारी दी। अदीब को पिछले साल 24 अक्‍टूबर को गिरफ्तार किया गया था। अदीब को राष्‍ट्रपति अब्‍दुल्‍ला यामीन की स्‍पीडबोट में धमाकों की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया था। संसद ने 5 नवंबर को उन्‍हें दोषी माना था। एक समय अदीब को राष्‍ट्रपति अब्‍दुल्‍ला यामीन का उत्‍तराधिकारी माना जाता था।

एक सप्‍ताह पहले ही पूर्व राजनेता मोहम्‍मद नशीद ने विपक्षी पार्टियों का गठबंधन बनाया था। उन्‍होंने यामीन सरकार को गिराए जाने के लक्ष्‍य के साथ यह गठबंधन बनाया। नशीद इस समय ब्रिटेन में अज्ञातवास में हैं। उन्‍हें 2015 में ट्रायल के बाद आतंकवाद के आरोपों में 13 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। इस फैसले को राजनीति से प्रेरित माना गया था। बाद में उन्‍हें इलाज के लिए ब्रिटेन जाने की अनुमति मिली थी। पिछले महीने ही ब्रिटिश सरकार ने उन्‍हें शरणार्थी का दर्जा दिया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »