20 Apr 2024, 16:05:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

थाईलैंड: टाइगर मंदिर में 40 शावकों के शव मिलने से सनसनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2016 8:43PM | Updated Date: Jun 1 2016 8:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैंकाक। थाइलैंड के विवादास्पद टाइगर मंदिर में बाघ के 40 शावक मृत पाए गए हैं। इनके शव मंदिर के फ्रीजर में रखे गए थे। तस्करी के संदेह और अंतरराष्ट्रीय दबाव में टाइगर मंदिर से 137 जीवित बाघों को हटाया जा रहा है। इनमें से ज्यादातर बंगाल टाइगर हैं। सामने आया है कि घटना के बाद इस मंदिर को बंद किया जा सकता है।

टाइगर मंदिर बैंकाक से 140 किमी दूर कंचनबरी में है। यह विदेशी पर्यटकों और खासतौर से भारतीयों में खासा लोकप्रिय है। यहां रखे गए बाघ उन्हें आकर्षित करते हैं। यहां आने वाले लोग शावकों के साथ सेल्फी भी लेते हैं। मंदिर में 15 साल पहले बाघों को रखना शुरू किया गया था। हालांकि इस दौरान मंदिर प्रशासन पर वन्यजीवों की तस्करी में लिप्त होने के आरोप लगते रहे हैं। इन आरोपों के मद्देनजर मंदिर पर सोमवार को छापा मारा गया। बताया जा रहा हैकि कार्रवाई अभी जारी है।

डिपार्टमेंट ऑफ  नेशनल पार्क के उप महानिदेशक एडिसोर्न ने बताया कि रसोई के एक फ्रीजर में बाघ के 40 शावक मृत पाए गए। इनका मंदिर के लिए कुछ महत्व जरूर रहा होगा तभी इन्हें रखा गया था। बाघों के अवशेषों का उपयोग पारंपरिक चीनी दवाओं में किया जाता है। हालांकि इस मामले पर मंदिर के भिक्षुओं की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आई है। एडिसोर्न ने बताया कि मंदिर से 52 बाघों को दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया गया है। बाकी 85 बाघों को वहां से हटाने का काम चल रहा है। इसमें कुछ दिन लग सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »