25 Apr 2024, 12:15:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत पहुंचे एप्पल के CEO कुक, सिद्धि विनायक मंदिर में किए दर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2016 12:40PM | Updated Date: May 18 2016 12:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दुनिया की जानी-मानी अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल के सीईओ टिम कुक बुधवार को मुंबई पहुंचे। उन्होंने यहां  प्रभादेवी स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर भगवान का आशीर्वाद भी लिया। मंदिर में टिम कुक के साथ एप्पल कंपनी के इंडिया हेड संजय कॉल भी थे। वहां पर उन्होंने रिलायंस इडस्ट्रीज के चेयरमैन और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी से भी बात की। 
 
एप्पल के सीईओ टिम कुक भारत में टाटा ग्रुप के चेयरमैन साइरस मिस्त्री और कुछ अन्य लोगों से भी मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि शनिवार को टिम कुक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं। इसी सप्ताह वह हैदराबाद, बंगलुरु और दिल्ली की यात्रा करेंगे। हालांकि, एप्पल की तरफ से ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है कि टिम कुक कब कहां जाएंगे।
 
शाहरुख खान ने कुक के लिए अपने घर 'मन्नत' पर आज शाम को डिनर रखा। इसमें बॉलीवुड की चुनिंदा हस्तियां शामिल होंगी। बता दें कि वे अपने भारत दौरे पर न्यू डिजिटल मैप्स सेंटर बनाने का एलान कर सकते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »