28 Mar 2024, 23:52:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

विदेश मंत्रालय ने हिलेरी के ईमेल की अंतिम खेप जारी की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2016 3:54PM | Updated Date: Mar 1 2016 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने उस निजी सर्वर से लिए गए ईमेल की आखिरी खेप को सार्वजनिक किया है जिसका पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अपने कार्यकाल में विवादास्पद रूप से इस्तेमाल किया था। हिलेरी को उम्मीद है कि ये ईमेल जारी किए जाने से उनके इस निर्णय पर लोगों का गुस्सा शांत हो जाएगा कि उन्होंने सरकारी ईमेल अकाउंट का प्रयोग नहीं किया।

हालांकि संघीय जांचकर्ता अब भी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या उनके निजी सर्वर के इस्तेमाल से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा तो नहीं। हिलेरी के रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वियों ने ईमेल मामले को पूरी तरह भुनाया है

और 2016 में अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने की प्रबल दावेदार हिलेरी की प्रचार मुहिम पर भी इसका असर दिख रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बताया कि करीब 3800 पृष्ठों के मेल की आखिरी खेप जारी किए जाने के साथ ही जांच किए गए कुल 52000 से अधिक पेज जारी किए जा चुके हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »