19 Apr 2024, 01:29:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मसूद अजहर पर 'बैन' के लिए एक बार फिर UN जाएगा भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2016 2:12PM | Updated Date: Feb 26 2016 2:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से यह जानकारी दी गई की है की अब पठानकोट हमले के ‘मास्टरमाइंड’ मसूद अजहर पर ‘वैश्विक प्रतिबंध’ की मांग के लिए भारत एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र का रुख करेगा। यह पहली बार नही हुआ इससे पहले भी भारत ने मसूद अजहर पर प्रतिबंध को लेकर UN का रुख कर चूका हैं। 

गौरतलब है, संयुक्त राष्ट्र ने 2001 में जैश-ए-मोहम्मद को प्रतिबंधित किया था। भारत के खिलाफ देश कई बार आतंकी हमला करवाने में इसका हाथ है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया, हम 1267 प्रतिबंध समिति का रुख करेंगे। 

जिससे प्रतिबंध की सूची में मसूद अजहर का नाम शामिल किया जा सके। यह बहुत बड़ी विसंगति है कि जैश-ए-मोहम्मद इस सूची में है, लेकिन इसका नेता नहीं है। आपको बता दें की भारत में आतंकवाद से जुड़े 11 व्यक्तियों और एक संगठन की सूची बीते 18 फरवरी को 1267, 1989, 2253 आईएसआईल एवं अलकायदा प्रतिबंध समिति को सौंपी गई। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »