18 Apr 2024, 12:34:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नवाज ने माना- करगिल युद्ध भारत की पीठ पर छुरा घोंपने जैसा था

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2016 10:15AM | Updated Date: Feb 17 2016 10:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आखिरकार माना कि करगिल युद्ध भारत की पीठ पर छुरा घोंपने जैसा था। उन्होंने एक टीवी चैनल पर पैनल डिस्कशन के दौरान यह बात कबूली। एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर 15 फरवरी को आई खबर और पैनल डिस्कशन में बताया गया कि पीएम नवाज शरीफ ने एक जनसभा में करगिल युद्ध को भारत के पीठ पर छुरा घोंपने जैसा बताया।

शरीफ ने भारत की ओर संबोधित करते हुए कहा कि बीच में एक बॉर्डर आ गया, बाकी आप और हम सब एक ही तरह के हैं। एक ही जमीन के मेंबरान हैं। शरीफ ने कहा कि आलू और गोश्त आप भी खाते हैं और हम भी खाते हैं। शरीफ ने कहा कि वाजपेयी साहब ने इस बात का गिला किया। उन्होंने कहा था कि जनाब एक तरफ तो लॉ ऑफ डिक्लियरेशन हो रहा है और दूसरी तरफ करगिल का मिसएडवेंचर देकर पीठ में छुरा घोंपा गया।

नवाज शरीफ ने कहा कि वाजपेयी साहब ठीक कहते हैं। उनकी जगह मैं भी होता तो यही कहता। उनकी पीठ में वाकई छुरा घोंपा गया था। शरीफ ने मजबूरी जताते हुए कहा कि लेकिन मैं ये गिला किससे करूं अब। उन्होंने कहा कि जिस रब को आप मानते हैं। उस रब को हम भी मानते हैं। उनसे ही गिला करूं।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »