28 Mar 2024, 17:32:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नेपाल के पूर्व PM सुशील कोइराला का निधन, मोदी ने जताया दुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2016 10:23AM | Updated Date: Feb 9 2016 10:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का सोमवार देर रात उनके आवास पर निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी और वे जीभ के कैंसर से भी पीड़ित थे। फरवरी 2014 में सुशील कोइराला को देश का प्रधानमंत्री चुना गया था। वे नेपाली कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष भी थे। 
 
नेपाली कांग्रेस विचारधारा से प्रेरित होकर 1954 में राजनीति में उतरे कोइराला को नेपाल में राजशाही की वजह से निर्वासन का दंश भी झेलना पड़ा। इस दौरान वे 16 वर्षों तक भारत में रहे। कोइराला 1998 में नेपाल के उपराष्ट्रपति बने थे। वहीं कोइराला के निधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। 
 
उन्होंने ट्वीट किया, भारत ने एक मूल्यवान मित्र खो दिया है। उनकी सादगी हम सभी के लिए एक मिसाल थी। भारत के बनारस में जन्मे कोइराला ने वर्ष 1954 में राजनीति में कदम रखा था। वर्ष 1960 के शाही अधिग्रहण के बाद वह 16 साल तक भारत में राजनीतिक निर्वासन में थे। वर्ष 1973 के विमान अपहरण में संलिप्तता के चलते वह तीन साल तक भारत की जेलों में भी बंद रहे थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »