20 Apr 2024, 13:57:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

US के CIA के पूर्व अधिकारी का दावा- आज भी जिंदा है लादेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2016 9:53AM | Updated Date: Feb 8 2016 1:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिका ने दावा किया है कि 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में उनके स्पेशल फोर्स ने आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका के इस दावे पर उनके पूर्व सीआईए कर्मचारी ने पानी फेर दिया है। 
 
पूर्व सीआईए कर्मचारी की माने तो ओसामा बिन लादेन अभी भी जिंदा है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के पूर्व कर्मचारी एडवर्ड स्नोडन ने दावा किया कि अभी भी ओसामा बिन लादेन जिंदा है। उन्होंने दावा किया है कि उनके पास इस बात के सबूत हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का दावा किया है कि ओसाबा बिन लादेन आज भी जिंदा और स्वस्थ्य है। 
 
मास्को ट्रिब्यून को दिए एक साक्षात्कार में स्नोडेन यह कहा कि ओसामा जिंदा है और वह अभी बहमास में सीआईए के पेरोल पर रह रहा है। स्नोडेन ने कहा कि उनके पास इसके दस्तावेज हैं जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि ओसामा सीआईए के पेराल पर रह रहा है। उसने कहा कि उसे खर्च करने के लिए हर महीने उसे करीब 65 लाख रुपए दिए जाते हैं।
 
स्नोडेन का दावा है कि 2013 में वह अपने पांच पत्नियों और बच्चों के साथ एक विला में रहता था। स्नोडेने के मुताबिक अगर ओसामा की दाढ़ी हटा दी जाए और उसके सैन्य कोट को उतार दिया जाए तो उसे कोई पहचान नहीं पाएगा। आपको बता दें कि स्नोडेन एनएसए की खुफिया जानकारियों लीक करने के बाद से 2013 से फरार हो गए थे। फिलहाल उन्होंने रूस में शरण ली हुई हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »