20 Apr 2024, 07:36:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

खाद्य सुरक्षा कानून लागू न करने पर SC की फटकार, क्‍या गुजरात देश से अलग है?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2016 3:27PM | Updated Date: Feb 1 2016 3:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून को लागू न करने को लेकर कुछ राज्यों को सोमवार को फटकार लगाते हुए कहा कि संसद द्वारा पारित कानून को आखिर गुजरात जैसा राज्य क्यों कार्यान्वित नहीं कर रहा है।

न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर की अगुवाई वाली एक पीठ ने कहा ‘संसद क्या कर रही है ? क्या गुजरात भारत का हिस्सा नहीं है? कानून कहता है कि वह पूरे भारत के लिए है और गुजरात है कि इसका कार्यान्वयन नहीं कर रहा है। कल कोई कह सकता है कि वह आपराधिक दंड संहिता, भारतीय दंड संहिता और प्रमाण कानून को लागू नहीं करेगा।

पीठ ने केंद्र से कहा कि वह सूखा प्रभावित राज्यों में मनरेगा, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और मध्याह्न भोजन जैसी कल्याणकारी योजनाओं की स्थिति के बारे में जानकारी एकत्र करे। केंद्र से पीठ ने 10 फरवरी तक हलफनामा दायर करने को कहा और मामले की अगली सुनवाई दो दिन बाद नियत कर दी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »