19 Apr 2024, 23:41:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रम्प ने पहली बार की भारत की तारीफ, कांग्रेस बोली- RSS जैसा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 27 2016 10:01AM | Updated Date: Jan 27 2016 2:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के शीर्ष दावेदार डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने के बाद पहली बार भारत पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और कोई इसके बारे में बात नहीं कर रहा।

ट्रम्प ने एक साक्षात्कार में कहा,  भारत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के लिए अपनी दावेदारी पेश करने के बाद ट्रम्प ने पहली बार भारत के बारे में अपनी सोच की झलक पेश की है जबकि वह अपने भाषणों में चीन, मेक्सिको और जापान जैसे कई देशों की खुलकर आलोचना कर चुके हैं।

साक्षात्कार का हवाला देते हुए ट्रंप ने कहा,  मैंने जो कुछ भी बताया था, सब ठीक निकला। भले ही वह इराक के बारे में कही गई बात हो, ईरान की बात हो, चीन की बात हो, भारत की बात हो या जापान की बात हो। अमेरिका पर बोलते हुए बोला कि  इस देश की ओर देखिए। हम एक ऐसी बड़ी शक्ति थे जिसका सम्मान पूरा विश्व करता था लेकिन अब हम कुछ हद तक हास्य का पात्र बन गए हैं।

उन्होंने कहा, लोग अचानक चीन, भारत और अन्य स्थानों के बारे में बात कर रहे हैं, फिर भले ही वह आर्थिक दृष्टिकोण की ही बात क्यों न हो। अमेरिका काफी नीचे आ गया है। संयुक्त राज्य अमेरिका काफी नीचे आ गया है जो बहुत, बहुत दु:ख की बात है। हमारा सम्मान नहीं किया जा रहा।

वहीं, कांग्रेसी नेता संदीप दीक्षित ने डोनल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कहा है कि डोनल्ड ठीक उसी तरह की सोच रखते हैं, जैसी RSS। उन्होंने कहा कि यह वे लोग हैं जो समानता के बुनियादी अधिकार का विरोध करते हैं। 

इससे पहले भी डोनल्ड ट्रंप भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर चुके हैं। जब मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने थे तो ट्रंप ने कहा था कि सालों की सुस्ती के बाद निवेशक अब भारत लौट रहे हैं। ट्रंप ने कहा था, मोदी से मेरी मुलाकात नहीं हुई है लेकिन वह प्रधानमंत्री के रूप में शानदार काम कर रहे हैं। वह लोगों को साथ ला रहे हैं। उन्होंने कहा था कि भारत के बारे में अब धारणा बदल रही है और आशावाद लौट रहा है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »