20 Apr 2024, 15:37:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूरोस्टार ट्रेन के यात्री आठ घंटे तक ट्रेन में फंसे रहे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2016 9:13PM | Updated Date: Jan 25 2016 9:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लिले। लंदन से पेरिस आने वाली यूरोस्टार ट्रेन में आग लगने के बाद करीब 700 यात्री उत्तरी फ्रांस इलाके में करीब आठ घंटे तक फंसे रहे। ट्रेन परिचालन करने वाली कंपनी यूरोस्टार ने बताया कि रविवार की शाम को ‘इंजन कार में बिजली का स्पार्क होने के कारण अरास प्रांत के दक्षिण में ट्रेन को रोक दिया गया। 

 

यूरोस्टार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि दुर्घटना के कारण यात्रियों को अंधेरे में रहना पड़ा और तब तक प्रतीक्षा करनी पड़ी जब तक ट्रेन को खींचकर एरास स्टेशन तक ले जाया गया। अग्निशमन कर्मियों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता ने बताया इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »