19 Apr 2024, 17:49:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आतंकी जैसे ना दिखें, इसलिए काट दी 13 हजार लोगों की दाढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2016 10:35AM | Updated Date: Jan 22 2016 10:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुशांबे। मुस्लिम बहुल मध्य एशियाई देश ताजिकिस्तान में पुलिस ने करीब 13 हजार लोगों की दाढ़ी कटवा दी, ताकि वे आतंकियों जैसे न दिखें। इसके अलावा, 160 से ज्यादा उन दुकानों को बंद करवा दिया है जो पारंपरिक मुस्लिम लिबास बेचते थे। यहां की सरकार ने यह कदम पिछले साल उठाया। न्यूज वेबसाइट अल जजीरा ने यह खबर दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक यहां की सरकार ने दलील दी है कि विदेशी प्रभाव को खत्म करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस कवायद को अधिकारी कट्टरपंथ से लड़ने का तरीका करार दे रहे हैं। ताजिकिस्तान की लीडरशिप पड़ोसी मुल्क अफगानिस्तान की परंपराओं को देश में जड़ जमाने से रोकने की कोशिश कर रही है।

बीते हफ्ते देश की संसद ने सुनने में अरबी लगने वाले विदेशी नाम रखने और सीधे चचेरे और ममेरे रिश्तेदारी में शादी पर बैन लगाने के लिए वोट डाला। इससे जुड़े कानून को देश के राष्ट्रपति एमोमाली रहमान जल्द ही मंजूरी दे सकते हैं। इसी के तहत 1,700 मुस्‍लिम महिलाओं से कहा गया है कि वे बुर्का या हिजाब पहनना या पारंपरिक स्‍कॉर्फ लगाना बंद कर दें। 

मुस्लिम राजनीतिक पार्टी को किया बैन
सितंबर 2015 में ताजिकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने देश की एकलौती रजिस्टर्ड मुस्लिम राजनीतिक पार्टी को बैन कर दिया था। रहमान 1994 से ही देश पर शासन कर रहे हैं। उनका वर्तमान कार्यकाल 2020 में खत्म होगा।

स्कार्फ पहनोगी तो तुम्हें एलियन समझेंगे
साउथ-वेस्ट खतलून रीजन के पुलिस चीफ बहरोम शरीफजोदा ने बताया, लॉ एन्फोर्समेंट सर्विसेज ने 1700 से ज्यादा महिलाओं व लड़कियों को भी हेडस्कार्फ नहीं पहनने के लिए राजी कर लिया है। इसके  अलावा 89 वेश्याओं को भी अरेस्ट किया गया है।


 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »