20 Apr 2024, 07:49:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया: UN ऑफिस के पास 6 बम धमाके, 6 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2016 10:26AM | Updated Date: Jan 14 2016 2:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है। जकार्ता में लगातार 6 बम धमाके हुए, जिसमें तीन पुलिसवाले सहित 6 लोगों की मौत हो गई है। यह धमाका संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के समीप हुआ है। बम धमाके के बाद से वहां लगातार फायरिंग शुरू हो गई है। हमले के बाद क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। धमाका होने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। धमाके से आसपास मौजूद लोग सहम गए। हमले में मारे गए लोगों की सुध ली गई तो उनके शव बुरी हालात में नज़र आए।

उल्लेखनीय है कि यह क्षेत्र लोकप्रिय शायना शॉपिंग काॅम्पलेक्स के समीप है। जहां पर कई सुविधायुक्त होटल है। इन होटलों में पर्यटकों की मौजूदगी होती है। ऐसे में धमाका करने वाले आरोपियों के मंसूबे काफी गंभीर रहे थे। इस धमाके में कई लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की हालत भी काफी गंभीर थी। क्षेत्र में हमले के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हमलावरों और हमले को लेकर जांच की जा रही है।

बम धमाके से आतंकी हमले की संभावना जताई गई है। इस धमको के ही साथ यह बात भी सामने आई है कि क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा फायरिंग की जा रही है। मौके पर सुरक्षा बल ने पहुंचकर फायरिंग का जवाब देने की तैयारी कर ली है। माना जा रहा है कि सुरक्षा बल फायरिंग करने वालों को रोकने में जुट गए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »