19 Apr 2024, 04:02:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्‍तान के क्‍वेटा में पोलियो सेंटर के पास धमाका, 14 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2016 11:17AM | Updated Date: Jan 13 2016 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्वेटा। पाकिस्‍तान के क्‍वेटा शहर में बुधवार सुबह हुए एक बम धमाके में पुलिसकर्मियों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। धमाके में कई लोगों के घायल होने की खबर है। राहत कार्यों में जुटे लोगों ने बताया कि धमाका सैटेलाइट टाउन में पोलियो सेंटर के पास हुआ और दो पुलिस वाहन को भी नुकसान पहुंचा है।

बलूचिस्‍तान के गृह मंत्री सरफराज बुगती ने बताया कि यह आत्‍मघाती हमला हो सकता है, अभी जांच की जा रही है। बम धमाके के बाद फायरिंग की भी खबर है। मारे गए लोगों में पोलियो टीम के सदस्‍य भी शामिल हैं। घायलों को सिविल अस्‍पताल ले जाया गया है। सुरक्षाकर्मियों घटनास्‍थल को घेर लिया है। क्‍वेटा के सभी अस्‍पतालों में इमरजेंसी लगा दी गर्इ है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »