24 Apr 2024, 01:20:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

‘फॉर्च्यून’ ने अमेजन सीईओ को विष्णु के रूप में दिखाया, भड़के हिंदू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2016 10:16AM | Updated Date: Jan 13 2016 10:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। मशहूर पत्रिका ‘फॉर्च्यून’ ने हालिया अंक में कवर पेज पर अमेजन सीईओ जेफ बेजोस को भगवान विष्णु के रूप में दिखाकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। मैगजीन के इस कृत्य के कारण अमेरिका में बसे हिंदुओं ने विरोध जताया है और उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस लगने की बात कही है।

दरअसल मैगजीन के जनवरी माह के अंतरराष्ट्रीय अंक में अमेजन के भारत में बढ़ते बिजनेस पर ‘अमेजन इनवेड्स इंडिया’ शीर्षक से कवर स्टोरी छापी है। मैगजीन के कवर पेज पर अमेजन सीईओ जेफ बेजोस को भगवान विष्णु के रूप में दिखाया गया है।

मैगजीन का यह कवर पेज सोशल मीडिया में आते ही हंगामा मच गया और इसके खिलाफ हिंदुओं का गुस्सा भड़क उठा। हालांकि, टेक्नोलॉजी फर्म स्ट्राइप के सीईओ पैट्रिक कोलिसन ने कहा कि सीईओ को देवी-देवताओं के रूप में कई पब्लिकेशंस पहले भी दिखा चुके हैं।

फॉर्च्यून’ ऐसा करने वाली पहली मैगजीन नहीं है। इसके साथ ही पैट्रिक ने द इकोनॉमिस्ट की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है, जिसमें ऐपल के तत्कालीन सीईओ स्टीव जॉब्स को मोसेस के रूप में दिखाया गया है और उनके हाथ में आई-पैड नजर आ रहा है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »