29 Mar 2024, 20:03:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

'अतुल्य भारत अभियान' के नए ब्रांड एंबेसडर होंगे अमिताभ बच्चन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2016 5:30PM | Updated Date: Jan 7 2016 5:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अब 'अतुल्य भारत' कैंपेन में नजर नहीं आएंगे। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि आमिर का अनुबंध समाप्त हो चुका है। ये निर्णय उनके असहिष्‍णुता मामले पर बयान के चलते लिया गया है। आमिर ने पिछले साल नवंबर में असहिष्‍णुता को लेकर बयान दिया था। इसका देश में काफी विरोध हुआ था।

अमिताभ बच्चन होंगे नए ब्रांड एंबेसडर
वहीं, इस बीच यह भी खबर आ रही है कि महानायक अमिताभ बच्चन अब अतुल्य भारत अभिनायन के नए ब्रांड एंबेसडर होंगे। अमिताभ बच्चन अभी गुजरात पर्यटन विभाग के ब्रांड एंबेसडर हैं। इससे पहले अमिताभ बच्चन उत्तर प्रदेश सरकार के ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं।

मैं भारत का सम्‍मान करता हूं
ब्रांड एंबेसडर से हटाने के बाद आमिर खान की ओर से पहली प्रतिक्रिया भी आई है। आमिर खान ने कहा है कि मैं फैसले का सम्‍मान करता हूं। अतुल्‍य भारत का ब्रांड अंबेसडर बनना मेरे लिए सम्‍मान की बात है। इसके लिए मैंने पैसे नहीं लिए। एंबेसडर रहूं या न रहूं भारत का सम्‍मान करता हूं।

मैक्केन वर्ल्डवाइड के साथ अनुबंध खत्म
केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने कहा, हमारा अतिथि देवो भव अभियान के लिए मैक्केन वर्ल्डवाइड के साथ अनुबंध था। एजेंसी ने इस काम के लिए आमिर की सेवा ली थी। अब एजेंसी के साथ अनुबंध खत्म हो गया है। मंत्रालय ने आमिर की सेवा नहीं ली थी।' उन्होंने कहा, 'यह एजेंसी थी, जिसने उनकी सेवा ली थी। चूंकि एजेंसी के साथ अब अनुबंध नहीं रहा, अभिनेता के साथ व्यवस्था भी अब खुद ब खुद खत्म हो गई है।

क्‍या कहा था आमिर खान ने
आमिर ने कहा था कि- अपने बच्चे को लेकर पहली बार उन्हें डर लग रहा है। देश का माहौल देखकर एक बार तो पत्नी किरण ने पूछा था कि क्या हमें दशे छोड़ देना चाहिए? किरण बच्चे की हिफाजत को लेकर डरी हुई थी।

कैसे उठा असहिष्णुता का मुद्दा?
उत्तरप्रदेश के दादरी में गोमांस रखने के आरोप के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई थी। इसके ठीक पहले कन्नड़ लेखक कलबुर्गी की हत्या कर दी गई थी। इन घटनाओं के बाद असहिष्णुता पर नेता-अभिनेताओं के बयान आने लगे थे। इसी के साथ कई नामचीन लेखकों और विद्वानों ने अॅवार्ड वापसी का जैसे अभियान चला दिया था। अॅवार्ड वापसी विरोध जताने का तरीका बताया गया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »