25 Apr 2024, 20:39:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अतुल्य भारत कैंपेन से हटाए गए आमिर खान, अब नहीं कहेंगे 'अतिथि देवो भव:'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2016 4:32PM | Updated Date: Jan 6 2016 4:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अब 'अतुल्य भारत' कैंपेन नहीं करेंगे। पर्यटन मंत्रालय ने आमिर खान को इंक्रेडिबल इंडिया के ब्रांड एंबेसेडर के स्‍थान से हटाने का निर्णय लिया। ऐसा अनुमान है कि ये निर्णय उनके असहिष्‍णुता मामले पर बयान के चलते लिया गया है। आमिर ने पिछले साल नवंबर में असहिष्‍णुता को लेकर बयान दिया था। इसका देश में काफी विरोध हुआ था।

क्‍या कहा था आमिर खान ने
आमिर ने कहा था कि- अपने बच्चे को लेकर पहली बार उन्हें डर लग रहा है। देश का माहौल देखकर एक बार तो पत्नी किरण ने पूछा था कि क्या हमें दशे छोड़ देना चाहिए? किरण बच्चे की हिफाजत को लेकर डरी हुई थी।

कैसे उठा असहिष्णुता का मुद्दा?
उत्तरप्रदेश के दादरी में गोमांस रखने के आरोप के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई थी। इसके ठीक पहले कन्नड़ लेखक कलबुर्गी की हत्या कर दी गई थी। इन घटनाओं के बाद असहिष्णुता पर नेता-अभिनेताओं के बयान आने लगे थे। इसी के साथ कई नामचीन लेखकों और विद्वानों ने अॅवार्ड वापसी का जैसे अभियान चला दिया था। अॅवार्ड वापसी विरोध जताने का तरीका बताया गया था।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »