29 Mar 2024, 12:34:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नववर्ष समारोह से पहले दुबई के होटल में लगी भीषण आग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2016 1:25AM | Updated Date: Jan 1 2016 6:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। विश्व के सबसे उंचे टावर बुर्ज खलीफा के पास दुबई में आज एक लग्जरी होटल में भीषण आग लग गई। इस टावर के पास लोग नववर्ष समारोह देखने के लिए एकत्र हुए थे।

दुबई प्रशासन के मीडिया कार्यालय ने ट्वीट किया कि ‘एड्रेस डॉउनटाउन होटल’ में आग लग गई है। अधिकारी घटना से तेजी से और सुरक्षित रूप से निपटने के लिए फिलहाल मौके पर हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 63 मंजिला इमारत की कई मंजिलों में आग फैल गई।

उनके मुताबिक आग रात साढ़े नौ बजे लगी और तेजी से उपर के दर्जनों मंजिलों में फैल गई। लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। यह होटल दुनिया के सबसे उंचे टावर बुर्ज खलीफा के पास है।

वहीं, दुबई शासन की एक प्रवक्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया आग के बावजूद समारोह अपने कार्यक्रम के मुताबिक चलेंगे।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »